शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019

हमें क्या पता था

हमें क्या पता था खेल रहे जज्बात के साथ
मजाक किया देखो तो हमारी औकात के साथ
उनका सिस्टम ही ऐसा हमें मालूम न था यारो 
कुर्बान  हुए हम तो बस उनकी बात के साथ 
हर रिश्ता यहाँ टिका है पैसे क़ि नीव पर यारो 
बदलते देखा इसको हमने कुछ  रात के साथ 
पैसे ने छीन ली है हम सब की मानवता यारो 
देखे है लोग बह जाते हमने  हालत के साथ 
प्यार पर वासना हावी होती जा रही है  यारो  
साथी बदल जाते हैं कुछ  मुलाकात के साथ 

छबके

छबके  मारने ना आंते तो आज तूं कामयाब नहीं
बिना सिफारिस कठै  नौकरी पूरा होवै ख्वाब नहीं
छल कपट बिना होवै मानस का आज गुजारा ना
काले धन तै बड्डा यो अफसर नेता का सहारा ना  
भित्तर काला बाहर सफ़ेद यो मुखौटा पहन लिया
जिंका  भित्तर सफ़ेद उन्नै घना कहर सहन किया  
सब कुछ बहग्या आज किसपै  कौन यकिन करै 
थोड़े घने बचे उननै यो सिस्टम भी ग़मगीन करै 
बिना संघर्ष नहीं गुजारा रणबीर यो जान लियो 
मानवता एक दिन जीतै बात इतनी मान लियो