गुरुवार, 7 नवंबर 2019

अमित शाह


अमित शाह की लंपट राजनीति 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक 
खतरनाक रास्ता पकड़ा है। वह 
सीपीआई (एम ) के खिलाफ झूठे 
आरोप लगाकर उसके खिलाफ 
हिंसा भड़का रहे हैं। 


On June 8, 2017, bombs were 
recovered from RSS centres in 
Kodiyeri area and massive collection
 of arms were recovered from the
 RSS office at Payyannur on 10th.

शिक्षक कार्ल मार्क्स

मानव मुक्ति का वैज्ञानिक दर्शन और विचारधारा देने वाले विश्व सर्वहारा के महान

शिक्षक कार्ल मार्क्स की यह प्रसिद्ध   ( जीवनी हिन्दी में प्रस्तुत करते हुए हमें बेहद ख़ुशी

हो रही है।

मार्क्स और उनके अभिन्न मित्रा एंगेल्स ने सर्वहारा वर्ग के शोषण और पूँजीवादी

उत्पादन प्रणाली में अन्तर्निहित अराजकता एवं अन्तरविरोधों को उजागर करते हुए यह

दिखलाया कि किस तरह पूँजीपति द्वारा हड़पा जाने वाला अतिरिक्त मूल्य मज़दूरों के

शोषण से आता है। उन्होंने राजनीति, साहित्य-कला-संस्कृति, सौन्दर्यशास्त्र, विधिशास्त्र,

नीतिशास्त्र  सभी क्षेत्रों में चिन्तन एवं विश्लेषण की द्वन्द्वात्मक भौतिकवादी पद्धति को

स्थापित करके वैज्ञानिक समाजवाद के विचार को समृद्ध  किया। मार्क्स और एंगेल्स ने

अपने समय की पूँजीवादी क्रान्तियों, सर्वहारा संघर्षों और उपनिवेशों में जारी प्रतिरोध

संघर्षों एवं राष्ट्रीय मुक्तियुद्ध  का सार-संकलन किया, मज़दूर आन्दोलन को सिर्फ सुधारों

तक सीमित रखकर मूल लक्ष्य से च्युत कर देने के अवसरवादियों के प्रयासों की धज्जियाँ

उड़ा दीं, पूँजीवादी बुद्धिजीवियों और भितरघातियों की संयुक्त बौद्धिक शक्ति का मुव़फाबला

करते हुए राज्य और क्रान्ति के बारे में मूल मार्क्सवादी स्थापनाओं को निरूपित किया

और सर्वहारा वर्ग के दर्शन को समृद्ध  करने के साथ ही उसे रणनीति एवं रणकौशलों की

एक मंजूषा भी प्रदान की। उन्होंने सर्वहारा क्रान्ति के बुनियादी नियमों की मीमांसा प्रस्तुत

की। ऐसा करते हुए मार्क्स-एंगेल्स ने सर्वहारा वर्ग को संगठित करने के प्रयास लगातार

जारी रखे और पहले इण्टरनेशनल के गठन में नेतृत्वकारी भूमिका निभायी। सर्वहारा वर्ग

द्वारा राज्यसत्ता पर कब्ज़ा करने के पहले महाकाव्यात्मक प्रयास का समाहार करते हुए

मार्क्स ने पहली बार पूँजीवादी राज्य और उसके स्थान पर स्थापित होने वाले सर्वहारा

अधिनायकत्व के आधारभूत सिद्धान्त विकसित किये। मार्क्स की मृत्यु के बाद एंगेल्स ने

उनके अधूरे सैद्धान्तिक कामों को पूरा किया, सर्वहारा विचारधारा की हिफाज़त की और

मार्क्स के अवदानों का वस्तुपरक ऐतिहासिक मूल्यांकन करते हुए उन्होंने ही उसे

मार्क्सवाद का नाम दिया।

शुक्रवार, 1 नवंबर 2019

रमलू

सर : बेटा अगर सच्चे दिल से प्रार्थना की जाए तो वो ज़रूर सफल होती है।
रमलू : रहने दो सर, अगर ऐसा होता तो आप मेरे सर नहीं ससुर होते।

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019

हमें क्या पता था

हमें क्या पता था खेल रहे जज्बात के साथ
मजाक किया देखो तो हमारी औकात के साथ
उनका सिस्टम ही ऐसा हमें मालूम न था यारो 
कुर्बान  हुए हम तो बस उनकी बात के साथ 
हर रिश्ता यहाँ टिका है पैसे क़ि नीव पर यारो 
बदलते देखा इसको हमने कुछ  रात के साथ 
पैसे ने छीन ली है हम सब की मानवता यारो 
देखे है लोग बह जाते हमने  हालत के साथ 
प्यार पर वासना हावी होती जा रही है  यारो  
साथी बदल जाते हैं कुछ  मुलाकात के साथ 

छबके

छबके  मारने ना आंते तो आज तूं कामयाब नहीं
बिना सिफारिस कठै  नौकरी पूरा होवै ख्वाब नहीं
छल कपट बिना होवै मानस का आज गुजारा ना
काले धन तै बड्डा यो अफसर नेता का सहारा ना  
भित्तर काला बाहर सफ़ेद यो मुखौटा पहन लिया
जिंका  भित्तर सफ़ेद उन्नै घना कहर सहन किया  
सब कुछ बहग्या आज किसपै  कौन यकिन करै 
थोड़े घने बचे उननै यो सिस्टम भी ग़मगीन करै 
बिना संघर्ष नहीं गुजारा रणबीर यो जान लियो 
मानवता एक दिन जीतै बात इतनी मान लियो  

रविवार, 8 अक्टूबर 2017

केरल

संघ / भाजपा का केरल में अपने
 खिलाफ हिंसा का शोर ---
यह तो उल्टा चोर कोतवाल को डांटे है
 --येचुरी 


केरल बारे

2000 से 2017 के बीच केरल में 
सी पी आई एम के 85 और 
आरएसएस के 65 कार्यकर्त्ता मारे 
गए ---  
पुलिस के रिकॉर्ड के हिसाब से 


विधानसभा चुनाव के बाद आरएसएस
 द्वारा 13 सीपीआई( एम )कार्यकर्ताओं
 की हत्या और 250 को घायल किये जाने
 के अलावा , केरल में ही उनहोंने पार्टी
 तथा जनसंगठनों के 60 दफ्तरों हमले
 किये और 165 पार्टी कार्यकर्ताओं के
 घरों पर हमले किये --